
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी से मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं| तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को चेन्नई में डीएमके चीफ एमके स्टालिन से उनके घर जाकर मुलाकात की|
गुरुवार को पूर्व प्रधान मंत्री देवेगौड़ा और कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के साथ उनकी मुलाकात के बाद, नायडू शुक्रवार शाम चेन्नई में स्टालिन से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वह इस देश और लोकतंत्र को खतरे से बचाने के लिए और बीजेपी को हराने के लिए स्टालिन को शामिल होने का अनुरोध किया हैं| चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि डीएमके के साथ हमारे अच्छे संबंध हैं| हम कांग्रेस के साथ काम करना चाहते हैं| हम देश को बचाना चाहते हैं और राष्ट्रहित में काम करना चाहते हैं| नायडू ने कहा कि हमारे लिए देश और प्रजा महत्वपूर्ण है|
नायडू ने प्रेस से कहा कि राहुल गांधी खुद नेता हैं| कांग्रेस एक राष्ट्रीय दल है और बीजेपी के खिलाफ होने वाले गठबंधन का वह ही सहारा है| बिना कांग्रेस के कोई महागठबंधन नहीं हो सकता|
Related Articles:
- ‘अगर सहयोगी चाहेंगे तो प्रधानमंत्री जरूर बनेंगे’
- गुजरात हिंसा: रुपानी ने कहा कांग्रेस ज़िम्मेदार है
- छत्तीसगढ़ चुनाव: राहुल ने पूछा अब मोदी नोटबंदी की बात नहीं करते, जारी किया घोषणा-पत्र
मुलाकात के बाद स्टालिन ने कहा, राष्ट्र विरोधी, धर्मनिरपेक्षता विरोधी बीजेपी को रोकना जरूरी है और नायडू इसके लिए प्रयास कर रहे हैं| नायडू ने बीते एक महीने में करीब सभी विपक्षी नेताओं से मुलाकात कर ली है, ताकि सभी क्षेत्रीय दल एक मंच पर आएं| बीजेपी विरोधी गठबंधन के लिए नायडू जल्द ही पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से भी मुलाकात करेंगे|
बता दें कि गुरुवार को पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा और कर्नाटक सीएम कुमारस्वामी से मुलाकात की थी| अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा विरोधी मोर्चा बनाने के लिए प्रयासरत नायडू ने आरोप लगाया था कि सीबीआई और आरबीआई समेत सभी संस्थाओं को भाजपा नीत राजग सरकार ने नुकसान पहुंचाया है|
नायडू ने पिछले सप्ताह राहुल गांधी समेत कई विपक्षी दलों के प्रमुखों से मुलाकात की थी| उन्होंने कांग्रेस के साथ अपनी पार्टी के गठबंधन को देश को बचाने की ‘लोकतांत्रिक बाध्यता’ करार दिया था|

