
सोमवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कोविद-19 से लड़ने के लिए CM Relief Fund का ब्योरा सार्वजनिक तौर पर आम जनता को बताया की छत्तीसगढ़ सरकार ने कोविद-19 से लड़ाई में कितना कितना पैसा खर्च किया है|
इसका खुलासा उस समय हुआ है जब कांग्रेस प्रधान मंत्री नागरिक सहायता और PM-Cares Fund में किया गया खर्च की पारदर्षिता की मांग कर रही है|
प्रधान मंत्री द्वारा ली मुख्या मंत्रियों के सात कोविद -19 की इस गंभीर परिस्थिति पर बैठक के पश्तात, श्री भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए कहा की वह की Chief Minister Relief Fund में आये हुए दान की जानकारी सार्वजनिक तौर पर आम कर रहे है|
मैं आप सबके बीच “मुख्यमंत्री सहायता कोष” का हिसाब रख रहा हूँ।
मैं बताना चाहूँगा कि बीते 24 मार्च से लेकर 7 मई तक मुख्यमंत्री सहायता कोष में विभिन्न दान दाताओं के द्वारा कुल 56 करोड़ 4 लाख 38 हज़ार 815 रुपए की राशि प्राप्त हुई है।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 11, 2020
उन्होंने यह भी बताया की Chief Minister Relief Fund में मार्च 24 से मई 07 के बिच Rs. 56,43,8815 दान आया है और “हमने जिलों को पहले ही 10.25 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं।“
“इस कठिन परिस्तिथि में जब जनता अपना पूरा विश्वास सरकार पर कर रही है, तब सरकार की भी यह ज़िम्मेदारी बनती है की वह जनता को पारदर्शिता से सब कुछ बताये”, श्री भूपेश बघेल ने यह भी कहा|
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष श्री मोहन मरकम ने मुख्यमंत्री बघेल के इस फैसले का स्वागत किया और कहा की PM Cares की कोई भी जानकारी अब तक पारदर्शिता से आम जनता के सामने नहीं आई है|
उधर मध्य प्रदेश से राज्य सभा सदस्य श्री विवेक थंका ने ट्वीट करते हुए कहा है की यह कदम सराहनीय है जब की पुब्लिक फंड टैक्स से एक्सेम्पटेड है| उन्होंने यह भी कहा है की, “इस में कोई छुपाने वाली बात नहीं है, PM-Cares Fund और उसी तरह सभी राज्यों के सारे फंड्स को पारदर्शिता से जनता के सामने बताना चाहिए”|
कुछ समय पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी ने PM-Cares Fund की पारदर्शिता पर सवाल उठाए थे|