भारत की युवा प्रतिनिधि सीमा पुजानी ने मंगलवार को इकोसोक यूथ फोरम में ‘लूकिंग टु द फ्यूचर: ए डॉयलॉग ऑन दी हाई लेवल पॉलिटिकल फोरम समिट’में कहा कि भारत के पास इस वक्त दुनिया में स्टार्ट-अप का दूसरा सबसे बड़ा इकोसिस्टम है। इन स्टार्ट-अप के संस्थापकों की औसत उम्र सिर्फ 31 साल है। भारत का युवा आबादी सफलता का शानदार इबारत लिख रहे हैं।
Related Article:राष्ट्रपति भवन के स्टाफ क्वार्टर के अंदर महिला के साथ बलात्कार
उन्होंने कहा कि अभी भारत में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्टार्ट-अप इकोसिस्टम है। उन्होंने कहा, करीब 29 वर्ष की औसत उम्र के साथ भारत विश्व के सबसे युवा देशों में से एक है। देश के वोटर्स में बड़ी हिस्सेदारी होने के नाते युवा आबादी नीति निर्धारण को प्रभावित करने की क्षमता रखती है। देश में स्टार्ट-अप के संस्थापकों की औसत उम्र सिर्फ 31 साल है।
Related Article:पत्नियां उत्पीड़न का मुकदमा मायके से भी दर्ज करा सकती है: सुप्रीम कोर्ट
भारत में युवा वर्ग सरकार, नागरिक समाज, कंपनियों और अकादमिक जगत के बीच नये गठजोड़ बना रहे हैं। यह टिकाऊ विकास के लक्ष्यों को पाने के लिए महत्वपूर्ण है। पुजानी ने कहा कि युवा भारतीय हर चुनौतियों से पार पा रहे हैं और जिंदगी के हर पहलुओं में निखर रहे हैं। दीपा करमाकर और हिमा दास जैसी एथलीट हों या अनगिनत युवा उद्यमी, डॉक्टर, वकील, कलाकार, लेखक, इंजीनियर और प्रशासनिक सेवा हो, देश की युवा आबादी सफलता की नई ऊंचाईंया छू रही है और भरोसे के साथ भविष्य की ओर कदम बढ़ा रही है।