आज लोकसभा चुनाव के लिए देश के सात राज्यों की 51 सीटों के लिए मतदान डाले जाएंगे
चुनाव आयोग ने 94 हजार मतदान केंद्रों का निर्माण किया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं|
पांचवें चरण में 8.75 करोड़ मतदाता 674 उम्मीदवारों के भविष्य तय करेंगे|
पांचवें चरण में 8.75 करोड़ मतदाता 674 उम्मीदवारों के भविष्य तय करेंगे|
आज लोकसभा चुनाव के लिए देश के सात राज्यों की 51 सीटों के लिए मतदान डाले जाएंगे| पांचवें चरण के लिए मतदान हो रहा है जिसमें 424 सीटों पर यह चुनाव ख़त्म हो जाएंगे| पाँचवें चरण में उत्तर प्रदेश की 14, राजस्थान की 12, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल की सात-सात और झारखंड की 4 सीटों पर मतदान होगा| इस चरण में बिहार की पाँच सीटों और जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग और लद्दाख सीट पर भी मतदान होगा|
इसके लिए चुनाव आयोग ने 94 हजार मतदान केंद्रों का निर्माण किया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं| पांचवें चरण में 8.75 करोड़ मतदाता 674 उम्मीदवारों के भविष्य तय करेंगे| इस चरण के साथ ही 424 सीटों पर चुनाव खत्म हो जाएंगे और शेष 118 सीटों पर 12 मई और 19 मई को चुनाव होंगे|
करीब 9 करोड़ मतदाता आज सात राज्यों के उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सहित 674 उम्मीदवारों का भविष्य तय होगा|
उत्तरप्रदेश
देश का सबसे बड़ा राज्य यानी उत्तरप्रदेश की बात करें तो यहाँ राजनितिक हस्तियों के बीच कांटे की टक्कर है| यहाँ 14 सीटों पर चुनावी टक्कर है जिनमें केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शामिल हैं| भाजपा ने साल 2014 में इनमें से 12 सीटों पर जीत हासिल की थी और कांग्रेस ने रायबरेली और अमेठी सीटों पर कब्जा बरकरार रखा था| पूरे राज्य में 80 सीटों में से केवल इन्हीं दो सीटों पर कांग्रेस को फतह मिली थी|
भाजपा के लिए गटबंधन सरकार बन रही चुनौती
पिछले लोकसभा चुनाव यानी 2014 में इन 51 सीटों में से 39 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की थी| वहीँ, राजस्थान में 12, उत्तरप्रदेश की 14 सीटों में से 12, मध्य प्रदेश में पूरी सात, बिहार में पांच में से तीन, झारखंड में सभी चारों और जम्मू एवं कश्मीर की दो में से एक सीट जीती थी| आज पांचवें चरण के मतदान में उत्तर प्रदेश में बहुत सी सीटें वही है जो वर्ष 2014 में भाजपा ने जीत दर्ज की थी लेकिन इस बार उन्हें समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है| गटबंधन सरकार के मद्देनज़र लखनऊ में राजनाथ सिंह ने कहा ने बयान दिया कि महागठबंधन बीजेपी के लिए कोई चुनौती नहीं है| उन्होंने कहा, ‘मैं महागठबंधन के उम्मीदवार पर कुछ नहीं कहूंगा क्योंकि मेरे ख़्याल से चुनाव व्यक्तियों पर नहीं, मुद्दों पर होते हैं|’
राजस्थान
राजस्थान में भी लोकसभा का यह चुनाव दिलचस्प होने वाला है| यहाँ 12 लोकसभा सीटों पर 134 उम्मीदवारों की किस्मत तय होनी है| चुनाव में उम्मीदवार के तौर पर पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी, एक पूर्व आईएएस अधिकारी और एक पूर्व आईपीएस अधिकारी है| इस चरण के बाद राजस्थान में चुनाव खत्म हो जाएंगे| बता दें राजस्थान में राज्यवर्द्धन राठौर, कृष्णा पुनिया, अर्जुन राम मेघवाल प्रमुख उम्मीदवार हैं|
पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल में सात सीटों पर तृणमूल कांग्रेस, भाजपा, कांग्रेस और माकपा के बीच कड़ा मुकाबला है| पिछले लोकसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस ने सभी सात सीटों पर जीत दर्ज की थी|
बिहार
बिहार में पांच सीटों में से हाजीपुर और सारण में चुनाव है| इसके अलावा तीन संसदीय क्षेत्र हैं मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और मधुबनी| झारखंड में चार सीटों हजारीबाग, कोडरमा, रांची और खूंटी में चुनाव होने वाले हैं| केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा हजारीबाग से फिर से चुनाव मैदान में हैं| उल्लेखनीय है कि पिछले समय जनता दल-यूनाइटेड(जदयू) भाजपा के खिलाफ मैदान में था लेकिन इस बार जदयू और भाजपा साथ में चुनाव लड़ रहे हैं| इन्हें राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस और दूसरी पार्टियों से कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है|
मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश में आज सात सीटों टीकमगढ़, दामोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद और बेतुल में चुनाव होंगे| पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की थी|
लद्दाख
लद्दाख में चार उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं| भाजपा से जहां सेरिंग नामग्याल मैदान में हैं वहीं कांग्रेस से रिगजिन स्पालबार हैं और दो उम्मीदवार निर्दलीय हैं|
लोकसभा चुनाव में 542 सीटों के लिए सात चरणों में यह चुनाव हो रहा है| 19 मई को लोकसभा का अंतिम चरण होना है| मतगणना 23 मई को होगी|