
भारत के विदेश राज्यमंत्री मोबशर जावेद अकबर ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार एमजे अकबर ने एक बयान जारी कर कहा है कि “मैंने अदालत से इंसाफ़ लेने का फ़ैसला किया है। इसलिए मैं अपना पद छोड़ रहा हूँ।
मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का शुक्रगुजार हूं कि मुझे देश सेवा का मौका दिया। 67 साल के एमजे अकबर पर पंद्रह से ज़्यादा महिलाओं ने #MeToo कैंपेन के तहत यौन उत्पीड़न के आरोप लगाये हैं।
Related Articles:
- #Metoo: एमजे अकबर को प्रिया रमानी का कड़ा जवाब, कहा सत्य के सहारे लड़ूंगी केस
- #MeToo: केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री एम जे अकबर ने प्रिया रमाणी पर दर्ज कराया मानहानि का केस
इनमें से एक महिला पत्रकार प्रिया रमानी के ख़िलाफ़ एमजे अकबर ने सोमवार को आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज कराया था। साथ ही ये चेतावनी भी दी थी कि जिन महिलाओं ने उनपर ग़लत आरोप लगाये हैं, वो उन सभी के ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई करेंगे। एमजे अकबर के इस्तीफ़े की ख़बर के बाद पत्रकार प्रिया रमानी ने ट्वीट किया है कि “एमजे अकबर के इस्तीफ़े के बाद एक महिला के तौर पर मैं दोषमुक्त महसूस कर रही हूँ। अब उस दिन का इंतज़ार है जब कोर्ट में भी मुझे इंसाफ़ मिलेगा. #MeToo”

