
ओडिशा सरकार ने महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने संबंधित एक प्रस्ताव विधानसभा में पेश किया है। बता दें कि इस बिल के लिए काफी समय से मांग चल रही थी।
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इसकी घोषणा करते हुए इस मौके को ऐतिहासिक बताया| उन्होंने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है| आज विधानसभा के सदस्यों ने बिना किसी रुकावट के महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने के प्रस्ताव को पास कर दिया है| इसके बाद ने हमारे राज्य की महिलाएं और सशक्त हो सकेंगी|
मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों से अपील की है कि वे इस प्रस्ताव का समर्थन करें और सर्वसम्मति से प्रस्ताव को स्वीकार करें। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सशक्तीकरण उनके दिल के बेहद करीब है। इसके साथ ही ओडिशा के सीएम ने कहा कि अपनी महिलाओं को सशक्त किए बिना कोई भी घर, समाज, राज्य या देश कभी भी आगे नहीं बढ़ा है।
बता दें कि ओडिशा में अगले वर्ष यानी 2019 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ओडिशा में विधानसभा की कुल 147 सीटें हैं। 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में नवीन पटनायक की बीजू जनता दल (बीजेडी) को 117 सीटें मिली थीं। यहां भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के खाते में 10 सीटें आई थीं। इसके अलावा कांग्रेस को 16 सीटों के साथ संतोष करना पड़ा था।

