राष्ट्रपति भवन के एक कर्मचारी ने एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। अभियुक्त ने महिला से शादी करने का वादा किया था लेकिन बाद में वह मुकर गया| पुलिस ने बुधवार को बताया। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस मधुर वर्मा ने कहा कि महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके साथ आरोपी ने शादी के वादे कर शारीरिक संबंध बनाए।
Related Article:Why Only Minor Rape Matters for the Country?
उन्होंने बताया कि नॉर्थ एवेन्यू पुलिस थाने में मंगलवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। महिला का आरोप है कि राष्ट्रपति भवन के स्टाफ क्वार्टर में उससे बलात्कार किया गया। हालांकि डीसीपी ने दावे से इनकार किया और कहा कि आरोपी काली बाड़ी में रहता था जहां महिला अक्सर उससे मिलने जाया करती थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। साथ ही कहा कि वह उसके खिलाफ लगे आरोपों की पुष्टि कर रही है।
बता दें की दिल्ली में बच्चियों और लड़कियों के साथ रेप के मामले लगातार बढ़ रहे है| इससे पहले फ़रवरी में निहाल इलाके में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आया|
दिल्ली पुलिस द्वारा जारी किए गए वार्षिक अपराध के आंकड़े के मुताबिक, 2018 में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हर दिन कम से कम पांच महिलाओं के साथ बलात्कार किया गया| डेटा से यह भी पता चलता है कि ज्यादातर बलात्कार कथित रूप से दोस्त या उन लोगों द्वारा किए गए थे जो बलात्कार के पीड़िता को जानते थे। पिछले दो वर्षों में ऐसे लोगों के बलात्कार में शामिल होने के मामलों में वृद्धि हुई है।
Related Article:Dear PM, Death is the only Justice for Gang Rape
एक डेटा के अनुसार 2017 में, कुल बलात्कार के मामलों में, जिन में दोस्त और परिवार के दोस्त कथित रूप से शामिल थे, वे 39% (802 मामले) थे। 2018 में, ऐसे मामलों की संख्या बढ़कर 44% (888 मामले) हो गई थी|
आप को बता दें की 2018 में थॉमसन रॉयटर्स फाउंडेशन द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण में भारत को अफगानिस्तान, सीरिया और सऊदी अरब से आगे रखते हुए, महिलाओं के लिए दुनिया के सबसे खतरनाक देश के रूप में स्थान दिया गया है।