————————————————————————————————–
Highlights:
- आज लोकसभा चुनाव के दुसरे चरण मे कुल 11 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की 95 सीटों के लिए मतदान किया जा रहा है|
- तमिलनाडु के वेल्लोर सीट पर नकदी मिलने के कारण और त्रिपुरा पूर्वी सीट पर सुरक्षा व्यवस्था के कारण मतदान स्थगित कर दिया है|
- लोकसभा चुनाव के साथ ही 18 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है|
- इस चरण में असम और ओडिशा की भी पांच-पांच सीटों पर भी मतदान हो रहा है|
- चुनाव आयोग ने मतदान के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं|
——————————————————————————————————————————————
आज लोकसभा चुनाव के दुसरे चरण का मतदान शुरू हो चूका है जो शाम पांच व आठ बजे के बीच चलेगा| जबकि छत्तीसगढ़ की नक्सल प्रभावित की कुछ सीटों पर सुबह सात बजे से दिन में तीन बजे तक और ओडिशा की कुछ सीटों पर सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा|
Related Article:This election no Modi wave, no Hindutva frenzy: Survey
दूसरे चरण के तहत कुल 11 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की 95 सीटों के लिए मतदान किया जा रहा है जिसमें उत्तरप्रदेश की 8, बिहार 5, तमिलनाडु 38, कर्नाटक 14, महाराष्ट्र 10, ओडिशा 5, असम 5, पश्चिम बंगाल 3, छत्तीसगढ़ 3, जम्मू-कश्मीर 2, मणिपुर 1 और पुडुचेरी की 1 पर चुनाव हो रहा है|
दूसरे चरण में तमिलनाडु की सभी 39 में से 38 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं| चुनाव अयोग ने अंतिम समय में तमिलनाडु के वेल्लोर सीट पर नकदी मिलने के कारण और त्रिपुरा पूर्वी सीट पर सुरक्षा व्यवस्था के कारण मतदान स्थगित किया|
इसके साथ ही, राज्य की 18 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है| इस चरण में असम और ओडिशा की भी पांच-पांच सीटों पर भी मतदान हो रहा है|
इस दौर में उत्तर प्रदेश की जिन आठ सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें आगरा, मथुरा, नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस और फतेहपुर सीकरी शामिल हैं. वहीं बिहार की किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका लोकसभा सीट के लिए मतदान हो रहा है| जम्मू-कश्मीर की श्रीनगर और उधमपुर सीट के अलावा पश्चिम बंगाल की जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और रायगंज सीटें भी दूसरे चरण के मतदान में शामिल हैं|
Related Article:Political Parties to disclose donation received to Election Commission: SC
दूसरे चरण में चुनाव वाली 95 सीटों पर 15.8 करोड़ मतदाता कुल 1635 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे| इनमें पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा, द्रमुक नेता दयानिधि मारन, ए राजा, कनिमोई, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजबब्बर, भाजपा की हेमा मालिनी, नेशनल कांफ्रेस के फारूक अब्दुल्ला और बसपा के दानिश अली की किस्मत दांव पर है| उम्मीदवारों की सूची में कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश सी एस कर्णन भी शामिल हैं| वे चेन्नई लोकसभा क्षेत्र से एंटी करप्शन डायनमिक पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में हैं|
संवेदेनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के ख़ास इंतज़ाम
चुनाव आयोग ने मतदान के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं| जम्मू-कश्मीर में केंद्रीय सुरक्षा बल की 80 कंपनियां तैनात की गई हैं| वहीं, पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की 194 कंपनियां तैनात की गई हैं| इस चरण में कुल 15.8 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार इस्तेमाल करेंगे| दूसरे चरण के तहत पहले 97 सीटों पर वोटिंग होनी थी लेकिन तमिलनाडु की वेल्लोर सीट का चुनाव रद्द होने और त्रिपुरा की एक सीट का चुनाव टलने के चलते अब 95 सीटों पर वोटिंग हो रही है|