कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में सोनिया गांधी को कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन के रूप में चुना गया है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘श्रीमती सोनिया गांधी को कांग्रेस संसदीय दल की नेता के रूप में चुना गया। उन्होंने कहा, हम कांग्रेस पार्टी में विश्वास के लिए 12.13 करोड़ मतदाताओं को धन्यवाद देते हैं।
Related Article:Congress needs to rebrand and revamp its ideology, and unity among party leaders: Rahul Gandhi walking out not an option
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने सोनिया गांधी को सीपीपी प्रमुख के रूप में चुनने का प्रस्ताव दिया, जिसे सभी ने स्वीकार कर लिया। सोनिया गांधी को विपक्ष नेता, मुख्य सचेतक और उनके प्रतिनियुक्ति की नियुक्ति के लिए अधिकृत किया गया है।
बैठक में पार्टी के सभी 52 नव निर्वाचित लोकसभा सांसद शामिल हुए। साथ ही इस बैठक में राज्यसभा सदस्यों ने भी हिस्सा लिया। संसद के सेंट्रल हॉल में चल रही इस बैठक में कांग्रेस सांसद निचले सदन के लिए अपने नेता का चुनाव किया। सोनिया पहले भी इसी पद पर थी और आगे भी बनी रहेंगीं। संसदीय दल के सभी सदस्यों ने सोनिया को सर्वसम्मति से अपना ‘नेता’ चुना।
सोनिया ने भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह को 1.67 लाख से अधिक मतों के अंतर से हराकर उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट पर जीत दर्ज की। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘सोनिया गांधी को कांग्रेस संसदीय दल के नेता के रूप में चुना गया है। उन्होंने कहा की हम कांग्रेस पार्टी में विश्वास रखने के लिए 12.13 करोड़ मतदाताओं को धन्यवाद देते हैं।
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्षता वर्तमान में सोनिया गांधी कर रही हैं। आज होने वाली इस बैठक में आगामी सत्र के लिए अपनी रणनीति भी बनाएगी। राहुल बोले- हमें एक-एक इंच के लिए लड़ाई लड़नी होगी। इस मौके पर राहुल गांधी ने भी नवनिर्वाचित सांसदों को संबोधित किया और कहा है कि हमें आक्रामक बने रहना है। राहुल ने कहा कि हम 52 सांसद सदन में पहुंचे हैं और हम सभी 52 सांसद देश के लिए भाजपा से इंच-इंच की लड़ाई लड़ते रहेंगे।
Related Article:Modi Again: Analysing global media reactions
राहुल ने अभी पार्टी अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा वापस नहीं लिया है जबकि उनका इस्तीफा मंजूर भी नहीं किया गया है। 25 मई को हुई कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद यह पहली आधिकारिक बैठक है, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शामिल हो रहे हैं।