पिछले महीने श्रीलंका में हुए एक धमाके के बाद से ही पूरे देश में तनाव का माहौल बना हुआ है। रविवार को फेसबुक पोस्ट के कारण हुए तनाव के बाद सोमावार से श्रीलंका में फेसबुक और व्हाट्सएप्प समेत कई सोशल मीडिया ऐप पर रोक लगा दिया गया है। रविवार को सोशल मीडिया पर एक फेसबुक पोस्ट के वायरल होने के बाद श्रीलंका के पश्चिमी तटीय शहर चिला में रविवार को तनाव बढ़ गया था। जिसके बाद कुछ उपद्रवियों ने एक मस्जिद और मुस्लिमों की कुछ दुकानों पर पथराव किया। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए कर्फ्यू लगा दिया गया।
Related Article:श्रीलंका आतंकी हमला पर इसाई समुदाय के साथ एकजुट खड़े हुए मुस्लिम समाज
रविवार को प्रशासन ने फेसबुक यूजर को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान 38 साल के हमीद मोहम्मद हसमार के तौर पर हुई है, जो चिला के उस इलाके में रहता है, जहां ईसाई समुदाय के लोगों की संख्या ज्यादा है। इससे नाराज भीड़ ने आरोपी की जमकर पिटाई की। इस हमले में एक मस्जिद को ज़्यादा नुकसान पहुंचा है। इस हमले का वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें युवक चिल्ला रहे हैं और कपड़े की दुकान पर पत्थर फेंक रहे हैं।
Related Article:न्यूजीलैंड गोलीबारी:सात भारतीयों की मौत की पुष्टि,मृतकों की संख्या हुई 50
मिडिया के अनुसार लोग डरे हुए हैं। उनका मानना है कि लगातार हो रहे हमलों में दोषियों को चेतावनी देने में सरकार विफल रही है और वह संभावित आतंकवादियों को भी नहीं पकड़ पा रही है। श्रीलंका में बीते महीने ईस्टर के दिन हुए धमाकों में 250 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और 500 से ज्यादा घायल थे। इसमें 44 विदेशी नागरिक में से दस भारतीय भी थे।