
क्रिसमस वीकेंड होने के कारण समुद्र के किनारे बड़ी संख्या में लोग छुट्टी मनाने आए थे लेकिन अचानक आई सुनामी ने सबको दहशत में डाल दिया| इंडोनेशिया के प्राकृतिक आपदा संरक्षण टीम का कहना है कि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है क्योंकि काफी लोग बड़ी संख्या में लापता भी हैं|
इंडोनेशिया की सुंदा खाड़ी में सुनामी की चपेट में 281 लोगों की मौत हो गई वहीँ, 1000 से ज्यादा जख्मी हैं| आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार देर रात अचानक क्राकातोआ ज्वालामुखी फटने के बाद समुद्र के नीचे भूस्खलन आ गया| इससे उठी ऊंची लहरों ने तटीय इलाकों में तबाही मचा दी| दक्षिणी सुमात्रा के किनारे स्थित कई इमारतें तबाह हो गईं|
‘द इंडियन एक्सप्रेस’ की खबर के मुताबिक कल तक सुनामी की वजह से 222 लोगों की मौत और लगभग 745 लोगों के घायल होने की खबर थी| सैकड़ों घर भारी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गए और कई लोग अभी तक लापता हैं| ये हादसा 26 दिसंबर, 2004 की याद दिलाता है जब एक हिंद महासागर में भूकंप से भड़की सुनामी की वजह से 13 देशों मे 226,000 लोगों की मौत हो गई थी जिसमें से 120,000 से अधिक लोग इंडोनेशिया के थे|
जानकारी के मुताबिक चश्मदीदों ने बताया कि समुद्र से 15 से 20 मीटर ऊंची लहरें उठती देखी गई| फिलहाल द्वीप पर राहत और बचाव का कार्य शुरू कर दिया गया है|
प्रत्यक्षदर्शियों ने सोशल मीडिया पर सुनामी का मंजर सोशल मीडिया पर बयां किया है| ओयस्टीन एंडरसन ने फेसबुक पर लिखा, ‘तट से गुजरते समय लहरों की ऊंचाई 15 से 20 मीटर थी, जिसकी वजह से हमें तट से भागना पड़ा|’ उसने कहा कि वह ज्वालामुखी की तस्वीरें ले रहा था कि अचानक तेज गति से आती एक बड़ी लहर दिखी| एंडरसन ने लिखा, ‘दूसरी लहर एक होटल में घुसी जहां हम रुके हुए थे| मैं परिवार के साथ किसी तरह जंगल और गांव के रास्ते बचने में कामयाब रहा, फिलहाल स्थानीय लोग हमारी देखभाल कर रहे हैं, शुक्र है कि हम सुरक्षित हैं|’
आपदा प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि अचानक क्राकाटाओ ज्वालामुखी के फटने के बाद समुद्र के नीचे हुआ भूस्खलन सुनामी का संभावित कारण हो सकता है|
क्रिसमस वीकेंड होने के कारण समुद्र के किनारे बड़ी संख्या में लोग छुट्टी मनाने आए थे लेकिन अचानक आई सुनामी ने सबको दहशत में डाल दिया| इंडोनेशिया के प्राकृतिक आपदा संरक्षण टीम का कहना है कि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है क्योंकि काफी लोग बड़ी संख्या में लापता भी हैं| इस साल आई यह दूसरी बड़ी सुनामी है| सितंबर में 28 तारीख को आई सुलावेसी द्वीप में सुनामी और भूकंप में 2,500 लोग मारे गए जबकि पूर्व चेतावनी के कारण काफी लोगों को पहले ही क्षेत्र से निकाला जा चुका था|

