
समुदाय में COVID-19 के प्रसार को रोकने के उपायों को मजबूत करने के लिए, वियतनामी सरकार ने निम्नानुसार निर्णय लिया है:
1. विदेशी मुसाफ़ीरो के लिए प्रवेश वीजा 30 दिनों के लिए निलंबित कर दिया जाएगा, यह आदेश 18 मार्च 2020 से लागू होगा।
2. 18 मार्च 2020 से , प्रवेशकों को, जिनको प्रवेश वीजा से छूट दी गई है उन सभी वीजा-छूट प्रमाण पत्र धारकों (वियतनामी मूल के लोग और उनके परिवार के सदस्य) या अन्य विशेष मामले (विशेषज्ञ, कॉर्पोरेट प्रबंधक, कुशल श्रमिक) को कोविद-19 का नकारात्मक प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा| वियतनाम में उन्ही विदेशी यात्रियों का आगमन होगा जो अपने निवासी देश के चिकित्सक अधिकारियों द्वारा जारी किये गए कोविद – 19 नकारात्मक प्रमाण पत्र को दिखायेगे । प्रमाण पत्र को उनके आगमन से पहले वियतनामी सक्षम अधिकारियों द्वारा अग्रिम में अनुमोदित किया जाना चाहिए।ये उपाय कूटनीतिक या आधिकारिक उद्देश्यों के लिए प्रवेशकों पर लागू नहीं होगी।
3. वियतनाम में प्रवेश के लिए मेडिकल स्क्रीनिंग और नियमों के अनुसार अन्य निवारक उपायों या चिकित्सको के अधीनकिया जाएगा।
4. नामित सुविधाओं पर बड़े पैमाने पर संगरोध को अमेरिका, यूरोपीय और आसियान देशों के सभी प्रवेशकों पर लागु किया जाएगा। कार्य और निवास के स्थान पर गृह संगरोध और आगे चिकित्सा निगरानी, और समूहों द्वारा निगरानी उन लोगों के लिए लागू होगी जो सामूहिक संगरोध के अधीन नहीं हैं।
वियतनाम ने वह के सभी राजनयिक मिशनों, कांसुलर कार्यालयों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि कार्यालयों को सूचित किया है। वियतनाम कोविद -19 घटनाक्रम की निगरानी जारी रखेगा, और हमारे उपायों को तेजी से समायोजित करने के लिए अन्य देशों, अंतर्राष्ट्रीय संगठनों और भागीदारों के साथ घनिष्ठ सहयोग बनाए रखेगा, इस प्रकार वियतनामी नागरिकों और सभी विदेशियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा की रक्षा करेगा। Covid-19. के खिलाफ इस लड़ाई में हमारा साथ दे।
