
उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर हिंसा का फरार आरोपी और बजरंग दल का लीडर योगेश राज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| ठीक 31 दिनों के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया| बजरंग दल का जिला संयोजक योगेश राज घटना वाले दिन से ही फरार था| योगेश राज को देर रात बुलंदशहर की बीबीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया था| योगेश खुर्जा से बुलंदशहर आते समय ब्रह्मानन्द कॉलेज के पास से पकड़ा गया|
पिछले महीने ही बुलंदशहर में कथित गौकशी के बाद स्याना में हुई हिंसक भीड़ ने इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या कर दी थी| घटना में सुमित नाम के एक युवक की भी मौत हो गई थी| योगेश राज इस घटना का मुख्य आरोपी था जो घटना के बाद से ही फरार था|
Related Article:बुलंद शहर हिंसा में अब तक हुई 3 लोगों की गिरफ़्तारी, 25 जगहों पर हुई पुलिस की छापेमारी
योगेश पर हिंसा भड़काने का आरोप
योगेश राज ने हिंसक भीड़ की अगुआई की थी| यह स्याना के नयाबांस गांव का रहने वाला है और पहले भी कई विवादों में इसका नाम आ चुका है| पुलिस ने उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 307, 302, 333, 353, 427, 436, 394 के तहत मामला दर्ज किया है| पुलिस एफआईआर के अनुसार योगेश राज अपने साथियों के साथ मिलकर भीड़ को भड़का रहा था|
इससे पहले पुलिस योगेश की शिकायत पर ही सात गोकशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था| योगेश राज ने स्यारना पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि वह अपने कुछ साथियों के साथ 3 दिसंबर को सुबह करीब नौ बजे गांव महाब के जंगलों में घूम रहा था| इसी दौरान उसने नयाबांस के आरोपी गोतस्कबर सुदैफ चौधरी, इलियास, शराफत, अनस, साजिद, परवेज और सरफुद्दीन को गोवंशों को कत्ल करते हुए देखा| इसके बाद उन्होंरने शोर मचा दिया। इसके बाद आरोपी भाग निकले|
Related Article:बुलंदशहर हिंसा: इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह पर कुल्हाड़ी से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
बुलंदशहर जिले के स्याना इलाके में हिंसक भीड़ ने करीब 400 लोगों की भीड़ ने पुलिस के साथ मारपीट की थी| यह हिंसा पास के जंगल में गाय का शव होने की जानकारी मिलने से भीड़ भड़क उठी थी| गुस्साई भीड़ ने इस दौरान पुलिस पर पथराव करते हुए पुलिस के कई वाहनों में आग लगा दी और उन पर गोलियां भी चलाईं|
योगेश के अलावा बीजेवाईएम का पूर्व स्याना नगर अध्यक्ष शिखर अग्रवाल भी मामले में आरोपी है जिसे कोर्ट से 30 दिन की सुरक्षा मिली हुई है| पुलिस का कहना है कि प्रटेक्शन पूरी होते ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा| दोनों ने हिंसा के बाद विडियो के जरिए खुद को बेगुनाह बताया था| उनकी विडियो क्लिप काफी सर्क्युलेट हुई थी| पुलिस ने अब तक बुलंदशहर हिंसा के 31 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है|

